राजधानी में 11 सौ से ज्यादा हुए कोरोना के एक्टिव केस, 160 हुई कंटेनमेंट जोन की संख्या, कई ​इलाकों को किया जा रहा सील.. देखिए

राजधानी में 11 सौ से ज्यादा हुए कोरोना के एक्टिव केस, 160 हुई कंटेनमेंट जोन की संख्या, कई ​इलाकों को किया जा रहा सील.. देखिए

राजधानी में 11 सौ से ज्यादा हुए कोरोना के एक्टिव केस, 160 हुई कंटेनमेंट जोन की संख्या, कई ​इलाकों को किया जा रहा सील.. देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: July 19, 2020 12:46 pm IST

रायपुर। रायपुर में एक्टिव केस की संख्या 11 सौ से ज्यादा हो चुकी है, इसके साथ ही शहर में कंटेमेंट जोन की संख्या भी 160 तक पहुंच चुकी है। इन इलाकों में रहने वालों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं मिल रही है, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज बीरगांव और विवेकानंद आश्रम के पीछे मंगल बाजार से मिले हैं। मंगलबाजार को पूरी तरह बंद कर लोगों की जांच की जा रही है वहीं हरेली के बाद बीरगांव को भी पूरी तरह से बंद करने की संभावना बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: छत्तीेसगढ़ के इस जिले में भी 22 जुलाई से लागू होगा लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किए आदेश..देखिए

वर्तमान में रायपुर के टाटीबंध, न्यू शांती नगर, चंगोराभाठा, भाठागांव, अभनपुर, सुंगेरा, कुकुरबेड़ा, मार्डन कांपलेक्स, रामकुंड, राजेंद्र नगर में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं जिसके कारण यहां कई जगह कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें: कुएं में डूबने से तीन मासूम बहनों की मौत, नहाने के …

जिला प्रशासन अधिकारियों के अनुसार हरेली के बाद रायपुर में लॉकडाउन करने की तैयारी है, लेकिन इसका प्रारुप अभी तैयार नहीं हुआ है, सूत्रों के अनुसार अगर पूर्ण लॉकडाउन भी हुआ तो रायपुर में समय सीमा के भीतर राशन, डेयरी, खाना-पान की दुकानें और दवा दुकानों समेत जरुरी सेवाओं को संचालन की अनुमति होगी

ये भी पढ़ें: डीएसपी अनामिका जैन पर FIR दर्ज, चरोदा में महिला की …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com