महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8000 से अधिक नये मामले सामने आये, 80 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8000 से अधिक नये मामले सामने आये, 80 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 8000 से अधिक नये मामले सामने आये, 80 और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: February 24, 2021 3:07 pm IST

मुंबई, 24 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि बुधवार को भी जारी रही और राज्य में संक्रमण के 8,807 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21,21,119 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दिये।

विभाग ने कहा कि दिन में 80 और मरीजों की मौत होने की जानकारी सामने आयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 51,937 हो गई।

राज्य में कोविड-19 के सामने आने वाले मामलों में बढ़ोतरी हुई है क्योंकि राज्य में कोविड-19 के 6,218 नये मामले सामने आये थे।

अधिकारियों ने बताया कि 80 मौतों में से 27 मौतें पिछले 48 घंटे में हुईं जबकि 22 मौतें पिछले सप्ताह हुई थीं। बाकी 31 मौतें उससे पहले की अवधि के दौरान हुई थीं।

बुधवार को 2,772 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 20,08,623 हो गई।

भाषा. अमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में