रायपुर में एक बार फिर पीलिया कहर बरपा रहा है। दो वार्डो में 95 से ज्यादा लोगों को पीलिया होने की खबर है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी वार्ड में रहने वाले ये सभी लोग अंबेडकर अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं ।
ये भी पढ़े- हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग का फैसला पलटा, ‘आप’ पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता बहाल
इधर स्वास्थ्य विभाग ने भी 28 से ज्यादा लोगों को पीलिया होने की पुष्टि की है। दोनों वार्डों के रहवासियों का आरोप है, कि उनके वार्ड में तीन-तीन महीने में सफाई होती है और पानी भी गंदा आ रहा है।
ये भी पढ़ें- 28 हफ्ते के भ्रूण के गर्भपात की अनुमति, रेप की शिकार हुई थी नाबालिग
डॉक्टर भी गंदगी और अशुध्द पानी की वजह से पीलिया होने की बात कह रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी वार्डों की सफाई से संतुष्ट होने की दलील दे रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24