Reported By: Neeraj Kumar Sharma
,Raipur Crime News/Image Credit: IBC24.IN
Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना पुलिस को बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच दुपहिया वाहन बरामद की गई हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह साप्ताहिक शनिवार बाजार में खड़ी बाइकों को निशाना बनाता था।
बरामद पांच बाइकों में चार अभनपुर के साप्ताहिक शनिवार बाजार से और एक राखी थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रा से चोरी की गई थी। सभी आरोपी अभनपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। (Raipur Crime News) मामले का खुलासा नवा रायपुर सीएसपी तुलसी राम लेकाम ने किया।
Raipur Crime News: पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश और संदीप से पूछताछ के दौरान पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि गिरोह ने अन्य क्षेत्रों में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-