ट्रक से कुचलकर मां-बेटे की मौत

ट्रक से कुचलकर मां-बेटे की मौत

ट्रक से कुचलकर मां-बेटे की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: October 14, 2020 4:46 am IST

महोबा (उप्र), 14 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कबरई कस्बे में ट्रक से कुचलकर एक महिला और उसके एक साल के बेटे की मौत हो गयी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया, ‘मंगलवार को कबरई कस्बे के पहरा मोड़ पर एक साल के बेटे रितिक को गोद में लिए सड़क किनारे खड़ी महिला लीला उर्फ निशा (30) को एक ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी है।’

उन्होंने बताया कि ‘मूलरूप से हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के रहने वाले रामसजीवन कबरई में एक क्रशर प्लांट में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी अपने बेटे का इलाज करवाकर अस्पताल से वापस लौटने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी, तभी यह हादसा हो गया।’

पुलिस ने बताया कि ‘हादसा करने वाले ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया गया है और पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मृत मां-बेटे का शव उसके परिजन को सौंपकर आगे की जांच शुरू कर दी गयी है।’

भाषा सं जफर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में