मोतीलाल वोरा ने ‘हरियर छत्तीसगढ़ अभियान’ के लिए मुख्यमंत्री को दी बधाई, बोले’ हर नागरिक एक पौधा जरूर लगाए और उसकी सुरक्षा करे’

मोतीलाल वोरा ने 'हरियर छत्तीसगढ़ अभियान' के लिए मुख्यमंत्री को दी बधाई, बोले' हर नागरिक एक पौधा जरूर लगाए और उसकी सुरक्षा करे'

मोतीलाल वोरा ने ‘हरियर छत्तीसगढ़ अभियान’ के लिए मुख्यमंत्री को दी बधाई, बोले’ हर नागरिक एक पौधा जरूर लगाए और उसकी सुरक्षा करे’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: July 5, 2020 3:51 pm IST

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महासचिव मोतीलाल वोरा ने छत्तीसगढ़ में कल 6 जुलाई को हरियाली बिखेरने वाले अभियान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी है। मोतीलाल वोरा ने कहा कि पूरी दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले जलवायु परिवर्तन के असर को कम करने के नेक उद्देश्य छत्तीसगढ़ में इस अभियान की शुरुआत की जा रही है।

ये भी पढ़ें: हर आदिवासी परिवार को नौकरी और गाय क्यों नहीं दिया? परिवहन मंत्री अकबर ने पूर्व सीएम रमन सिंह से प…

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हरियर छत्तीसगढ़ अभियान चलाने की घोषणा की गई है। उन्हें बधाई देते हुए वोरा ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि अपने घरों में कम से कम एक छायादार पौधा जरूर लगाएं। जिससे पर्यावरण को संरक्षित करने के प्रयास सार्थक हों।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- अनलॉक 2 के दौरान जि…

मोतीलाल वोरा ने साथ में ये भी कहा कि पौधे रोपने के बाद पौधे की देखभाल करें उनकी सुरक्षा निश्चित करें।जलवायु की शुद्धता व पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्ष ही हमारे सबसे अच्छे मित्र हैं। राज्य शासन द्वारा निःशुल्क पौधा वितरण की व्यवस्था की गई है। सभी नागरिक इस महती योजना का लाभ उठाते हुए खुद भी लाभान्वित हों और आने वाली पीढ़ी को हरियर छत्तीसगढ़ की विरासत सौंपे।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल बोले- जोगी जैसों के कारण 15 साल सत्ता से बाहर रही क…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com