सहारनपुर में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत

सहारनपुर में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत

सहारनपुर में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: November 15, 2020 10:29 am IST

सहारनपुर (उप्र), 15 नवंबर (भाषा) सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक देहात अशोक कुमार मीणा ने भाषा को बताया कि बिहारीगढ़ थानाक्षेत्र के अन्तर्गत शेरपुर ग्राम निवासी शिवकुमार अपने पुत्र की शादी के कार्ड बांटने के लिये मोटरसाइकिल पर सवार होकर रविवार सुबह जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से आ रही एक कार ने शिवकुमार की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद कार चालक कार को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

मीणा ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में