मप्र : अजय सिंह ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
मप्र : अजय सिंह ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
म.प्र. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि भाजपा इस समय केवल हर किसी को भाजपा ज्वाईन कराने में जुटी है, प्रदेश में दो कानून चल रहे है, एक भाजपा के लिए जिसमे सब कुछ माफ है, दूसरा आम लोगों के लिये जिसमे सब कुछ प्रतिबंधित है, हाल ही में डॉक्टरों की नियुक्ति में व्यापमं में लेनदेन का आरोप लगाते हुए कहा कि व्यपमं से भ्रष्टाचार जो शुरू हुआ थमने का नाम नहीं ले रहा है, नगरीय निकाय चुनाव में शासन सत्ता के बलबूते भाजपा द्वारा ईवीएम. मशीन बदलने की आशंका से मंडला और शहडोल के कांग्रेस कार्यकर्ता तम्बू गाड़कर पहरेदारी करने का खुलासा किया, शिवराज सिंह अब हर चुनाव अचार सहिंता का उल्लघन कर जीत रहे है, सतना के जैतवारा चुनाव में दलित महिला विधायक उषा चैधरी से अभद्रता और मामला कायम होने पर बेझिझक निंदा की, बहुजन समाज पार्टी से विधायक उषा चैधरी की हिमायत करके अजय सिंह सतना में नई रणनीति के साथ नई सियासत का आगाज करते दिखाई दे रहे है।
आपको बता दें कि जैतवारा नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव के दौरान भाजपा की शिकायत पर सतना के रैगांव से बसपा विधायक उषा चैधरी पर निर्वाचन अधिकारी ने आचार सहिंता उल्लघन का मामला कायम कर दिया है, मीडिया के सामने भाजपा पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुये कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा उन्हें बसपा छोड़ भाजपा में शमिल होने का दबाव बनाया जा रहा था, मेरा नंबर दो का कोई धंधा नही चलता जो भाजपा के दबाव में आ जाऊं, मैं जब भाजपा के आगे नही झुकी तो मेरे खिलाफ चुनाव संहिता उल्लघन का झूठा मामला कायम करा दिया, भाजपा लोकतंत्र की हत्या तो कर चुकी है अब शासन प्रशासन से मिलकर आदर्श चुनाव आचार संहिता की हत्या कर रही है, मुझ दलित महिला विधायक को भाजपा नेताओं ने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि प्रताड़ित भी किया जा रहा है, स्वतंत्र भारत मे दलित महिला विधायक स्वतंत्र नही है, अजय सिंह राहुल का बहुजन समाज पार्टी का यह प्रेम बेवजह नही है, राजनीति के मंजे हुये खिलाड़ी अर्जुन पुत्र अजय सिंह द्वारा बहुजन की दलित महिला विधायक की तरफदारी से सियासी हल्को में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है, सियासी गणितज्ञ सतना की चित्रकूट विधानसभा में होने वाले उपचुनाव से जोड़कर देख रहे है ।

Facebook


