कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर दागा 7वां सवाल, स्कूलों और शिक्षा की बदहाली पर उठाई अंगुली

कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर दागा 7वां सवाल, स्कूलों और शिक्षा की बदहाली पर उठाई अंगुली

कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर दागा 7वां सवाल, स्कूलों और शिक्षा की बदहाली पर उठाई अंगुली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: October 26, 2018 11:43 am IST

भोपाल। केंद्र सरकार के आंकड़ों के हवाले से मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है कमलनाथ ने 40 दिन 40 सवाल अभियान के तहत शिवराज सरकार से 7वां सवाल प्रदेश की स्कूलों और शिक्षा की बदहाली को लेकर किया है

कमलनाथ ने एक के बाद एक 10 ट्वीट करते हुए कहा कि ‘मोदी सरकार से जानि मामा सरकार की स्कूली शिक्षा का रोंगटे खड़े कर देने वाला सच। बच्चों के भविष्य को पहुंचाई चोट, मामा के मुखौटे में निकले कई खोट। मामाजी, बच्चों से क्यों किया विश्वासघात? स्कूली शिक्षा को क्यों पहुंचाया गंभीर आघात?

यह भी पढ़ें : भीमा कोरेगांव हिंसा केस, 3 आरोपी एक्टिविस्ट की जमानत याचिका खारिज, नजरबंदी अवधि बढ़ी 

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चत्तर माध्यमिक, कुल 150762 स्कूलों में से 1 लाख़ 6 हज़ार से अधिक, अर्थात 71% स्कूलों मे बिजली पहुंची ही नहीं है। मध्यप्रदेश के नौनिहालों की आधुनिक शिक्षा का हाल यह है कि मात्र 15.7% स्कूलों में कंप्यूटर एजुकेशन की व्यवस्था है अर्थात राज्य के 1.22 लाख़ स्कूलों में आज भी कम्प्यूटर शिक्षा नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश के सिर्फ़ 15.6 % माध्यमिक स्कूलों में और मात्र 19% उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में लाइब्रेरी की व्यवस्था है। सरकारी स्कूलों में तो यह नगण्य है।

यह भी पढ़ें : अधिकारी की छेड़छाड़ से परेशान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसपी और कलेक्टर से लगायी न्याय की गुहार 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की डाईस-2017 रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में 19 हज़ार स्कूल एक-एक शिक्षक के भरोसे चलते हैं। 14.6 हज़ार स्कूलों में बारिश के दिनों में पहुंच का रास्ता ही नहीं रहता, यानी इन स्कूलों में बच्चे पढ़ने ही नहीं जा पाते। राज्य में 46.6 हजार स्कूलों में बच्चों के लिए खैल मैदान अब भी नहीं बन पाया है। प्रदेश के 93 हजार से अधिक स्कूलों में आज भी दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि आज भी मप्र के 4451 स्कूलों में सिर्फ़ एक ही कमरा है। यानी चार से आठ वर्ग के बच्चे एक ही रूम में पढ़ते हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में