संबित पात्रा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना- आप जनेऊधारी हैं, क्या गोत्र है आपका?

संबित पात्रा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना- आप जनेऊधारी हैं, क्या गोत्र है आपका?

संबित पात्रा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना- आप जनेऊधारी हैं, क्या गोत्र है आपका?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: October 29, 2018 8:08 am IST

इंदौर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उज्जैन में महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे वहीं दूसरी ओर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उन पर तीखा हमला बोला है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इंदौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा ‘उज्जैन जा रहे राहुल गांधी जी से हम पूछना चाहते हैं कि आप जनेऊधारी हैं? आप कैसे जनेऊधारी हैं, क्या गोत्र है आपका’?

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी पहुंचे उज्जैन, लगाई महाकाल के दरबार में हाजिरी, करेंगे चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत 

गौरतलब है कि बीजेपी पहले भी राहुल गांधी के हिंदू होने पर सवाल खड़े करते रही है। इसके जवाब में गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने मंच से भाषण के दौरान अपना जनेऊ दिखाया था। साथ ही, राहुल गांधी के कैलाश मानसरोवर यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इस यात्रा की विश्वसनीयता पर भी भाजपा ने सवाल खड़े किए थे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में