मप्र में बीजेपी के 177 प्रत्याशी तय, मंत्री माया सिंह सहित कई विधायकों का पत्ता साफ, देखिए लिस्ट
मप्र में बीजेपी के 177 प्रत्याशी तय, मंत्री माया सिंह सहित कई विधायकों का पत्ता साफ, देखिए लिस्ट
भोपाल। मध्यप्रदेश बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए 177 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बीजेपी की पहली सूची को देखकर कहा जा रहा है कि पार्टी ने सर्वे के आधार टिकट बांटी है। मंत्री माया सिंह सहित कई विधायकों की टिकट काटी गई है। जबकि माया सिंह राज्यसभा सदस्य भी थी इसी तरह विधायक सतीश सिकरवार सहित कई विधायक टिकट से वंचित रह गए हैं। सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़वाने की बात भी सही साबित हुई है। इसके अलावा पूर्व मंत्री सरताज सिंह की टिकट कटी है। वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार की जगह बेटे मुदित शेजवार को उम्मीदवार बनाया गया है। दो सांसदों को विधानसभा लड़ने का मौका मिला है। सांसद मनोहर उंटवाल आगर से और सांसद नागेंद्र सिंह नागौद से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई उमाकांत शर्मा को सिंरोज से उम्मीदवार बनाया गया है। गुना विधायक पन्नालाल शाक्य के स्थान पर गोपीलाल जाटव को गुना से टिकट दी गई है। पूर्व विधायक लडडूराम कोटी को अशोकनगर से प्रत्याशी बनाए गए हैं। मंत्री पुत्र जितेंद्र गहलोत को आलोट से टिकट मिली है। मांधाता विधायक का टिकट कट गई है। इस सूची में 5 मंत्रियों को टिकट मिली है।
देखिए पूरी सूची।









Facebook


