बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद, मारपीट का आरोप, महापौर और बीजेपी प्रत्याशी बैठे धरने पर

Ads

बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद, मारपीट का आरोप, महापौर और बीजेपी प्रत्याशी बैठे धरने पर

  •  
  • Publish Date - November 28, 2018 / 01:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान खत्म होने के बाद अब कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवादों का दौर शुरु हो गया है। आरिफ नगर में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डीआईजी चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम  कर दिया। मारपीट के बाद पुलिस और STF ने बीजेपी नेता को बचाया. आरिफ अकील के समर्थकों ने इस दौरान पुलिस दल पर पथराव किया।

बीजेपी कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अक़ील के समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं के साथ महापौर आलोक शर्मा भी धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भोपाल उत्तर में बीजेपी नेता पंकज चौकसे से मारपीट की गई। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उत्तर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी फातिमा सिद्दीकी भी धरने पर बैठ गई हैं।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में मतगणना के लिए तैयारियां शुरु, जिला मुख्यालयों में दी जाएगी ट्रेनिंग 

इसी तरह रसीदिया स्कूल के बाहर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने भारत माता की जय और बजरंगबली के नारे लगाए। वहीं सिहोर से भी कांग्रेस के नेता हरिशंकर बेड़ा के साथ मारपीट की खबर आ रही है। आरोप है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन यादव एवं उसके भाई हेमंत यादव ने उनसे मारपीट की। घटना बुधनी विधानसभा के ग्राम बालागांव की बताई जा रही है।