भारतीय क्रिकेट टीम एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी

Ads

भारतीय क्रिकेट टीम एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 09:09 AM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 09:09 AM IST

निशिन, 29 सितंबर (भाषा) श्रीलंका और नेपाल का क्वार्टर फाइनल खराब मौसम के कारण रद्द होने के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी।

श्रीलंका को अपनी बेहतर रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह मिली। टीम रैंकिंग में श्रीलंका नौवें, जबकि नेपाल 14वें स्थान पर है।

नागोया में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण भारत के क्वार्टर फाइनल समेत अंतिम आठ के सभी मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए।

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा।

दोनों सेमीफाइनल मुकाबले बृहस्पतिवार को खेले जाएंगे।

श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय पुरुष टीम ने अभी तक कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में कोई मुकाबला नहीं खेला है। इसी मैदान पर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता भी आयोजित हुई थी, जिसमें हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता था।

भाषा आनन्द

आनन्द