मप्र विधानसभा : 23 हजार करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट पेश, मप्र आयुर्विज्ञान परिषद संशोधन विधेयक पारित

मप्र विधानसभा : 23 हजार करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट पेश, मप्र आयुर्विज्ञान परिषद संशोधन विधेयक पारित

मप्र विधानसभा : 23 हजार करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट पेश, मप्र आयुर्विज्ञान परिषद संशोधन विधेयक पारित

Proceedings of Madhya Pradesh Vidhansabha budget session continue even today

Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: December 18, 2019 10:18 am IST

भोपाल। विधानसभा की कार्यवाही के दूसरे दिन आज सदन में मौजूदा वित्तीय वर्ष का पहला सप्लीमेंट्री बजट पेश किया गया। इस पर कल सदन में चर्चा होगी, वित्त मंत्री तरुण भनौत ने 23 हजार करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट सदन में पेश किया।

यह भी पढ़ें — जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रत्याशी के बेटे को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

किसान मुआवजा, कर्ज माफी, कर्मचारी, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण,
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें प्राकृतिक आपदा राहत के लिए सबसे ज्यादा 13 हजार करोड़ का बजट प्रावधान है।

यह भी पढ़ें — बाबा गुरु घासीदास जयंती की पूर्व संध्या पर महंत बाड़…

आज मप्र आयुर्विज्ञान परिषद संसोधन विधेयक पारित किया गया, जिसमें सरकारी चिकित्सालयों में डॉक्टरों की कमी की पूर्ति के लिए करार है, विधेयक में कॉलेज ऑफ फिजिशियन एण्ड सर्जन, मुम्बई के साथ करार किया गया है।

यह भी पढ़ें — नौकरी पेशा लोगों को सौगात, PF खाते से निकाल सकेंगे …

वहीं राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए सरकारी चिकित्सालयों में एनेशथीशिया, जनरल मेडिसिन, साइकोलॉजीकल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, मेडिकल रेडियोलॉजी एवं इलेक्ट्रोलॉजी इमरजेंसी मेडिसिन में डिप्लोमा पाठ्क्रम शुरू होंगे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com