भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 155 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा पहले ही 176 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
कांग्रेस ने बीजेपी से आए तीन नेताओं को टिकट दी है। पद्मा शुक्ला, संजय शर्मा, अभय मिश्रा को टिकट दी गई है। वहीं भोजपुर से दूसरी बार सुरेश पचौरी को टिकट मिली है। कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को टिकट दी गई है। जबकि दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह की चाचौड़ा से उम्मीदवार होंगे। इसी तरह टिमरनी से चाचा संजय शाह के सामने अभिजीत शाह होंगे। छतरपुर से सत्यव्रत चतुर्वेदी के भाई आलोक चतुर्वेदी को टिकट दी गई है। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष को टिकट मिली है। एनएसयूआई के अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को आगर-मालवा से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी को कालापीपल से प्रत्याशी होंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है जबकि मतगणना 11 दिसंबर को होगी।
देखिए लिस्ट
वेब डेस्क, IBC24