मप्र : दबंगों ने काटी दलित महिला की नाक
मप्र : दबंगों ने काटी दलित महिला की नाक
सागर के कुछ दबंगों ने एक दलित महिला की नाक काट डाली। मामला सुर्खी इलाके का है। यहां रहने वाली 25 साल की दलित महिला का आरोप है कि उसके पास गांव के ही साहब सिंह और उनका बेटा नरेंद्र सिंह सुबह-सुबह आए थे। उन्होंने पानी ले जाने के लिए साइकिल पर लगाया जाने वाला लोहे का कुंदा मांगा। जब महिला ने देने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने खेत में दवाई छिड़कने के लिए बुलाया।
महिला ने जब काम पर जाने से मना किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से नाक काट दी। महिला का ये भी आरोप है कि जब वो मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए ढाना पुलिस चैकी गई थी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी और उसे भगा दिया। पीड़ित महिला ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े के पास शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज किया।

Facebook


