दिग्विजय और ज्योतिरादित्य के चुनाव समिति की बैठक में आने पर रोक,राहुल के सामने ही भिड़ गए थे
दिग्विजय और ज्योतिरादित्य के चुनाव समिति की बैठक में आने पर रोक,राहुल के सामने ही भिड़ गए थे
भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्ता से वनवास भोग रही कांग्रेस में अंतर्कलह अभी थमी नहीं है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंग और मप्र चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया के भिड़ जाने के बाद अब उनके बैठक में शामिल होने पर ही रोक लगा दी गई है।
बताया जा रहा है कि दिग्विजय और ज्योतिरादित्य के चुनाव समिति की बैठक में आने पर यह रोक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद लगाई है। दरअसल बुधवार की रात नई दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में जब टिकट के दावेदरों के नाम पर चर्चा चल रही थी, उसी दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच जमकर बहस हो गई। हालात ऐसे हुए कि राहुल गांधी को बीच बचाव करने आगे आना पड़ा।
यह भी पढ़ें : टिकट कटने के बाद रेणु जोगी ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र,कहा-सच की जीत के लिए कोटा से लड़ूंगी चुनाव
दोनों नेताओं के बीच इस विवाद को सुलझाने के लिए राहुल गांधी ने 3 सदस्यीय कमेटी बनाई है। इस कमेटी में अहमद पटेल, अशोक गहलोत और वीरप्पा मोइली हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


