मध्य प्रदेश कांग्रेस की फर्जी वोटर्स की शिकायत फर्जी, चुनाव आयोग ने कराई जांच
मध्य प्रदेश कांग्रेस की फर्जी वोटर्स की शिकायत फर्जी, चुनाव आयोग ने कराई जांच
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की फर्जी वोटर्स की शिकायत फर्जी पाई गई है। चुनाव आयोग की जांच में ये खुलासा हुआ है। चुनाव आयोग ने राज्य की चार विधानसभा सीटों में जांच कराई है। चारों सीटों पर आठ फर्जी वोटर्स मिले हैं। कुछ मामलो में फोटो गड़बड़ी की शिकायत मिली है। लेकिन वोटर्स सही हैं।
ये भी पढ़ें- कानपुर के हैलट अस्पताल में AC फेल, पांच मरीजों ने तोड़ा दम

ये भी पढ़ें- बस्तर में मानसून ने दी दस्तक, हफ्तेभर में पूरे छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बदरा
चुनाव आयोग ने जांच रिपोर्ट AICC को भेजी है। आपको बतादें कांग्रेस ने 101 सीटों पर 60 लाख फर्जी वोटर्स होने की शिकायत की थी। कांग्रेस की शिकायत को गंभीरत से लेते हुए चुनाव आयोग चार विधानसभा सीटों में जांच कराई है। जिसमें सिर्फ 8 वोटर्स ही फर्जी पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- भिखारी ने युवक पर किया चाकू से हमला, भीख नहीं देने से था नाराज
आपको बतादें इसी तरह का मामला कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सामने आया था। बेंगलुरू के एक फ्लैट से 10 हजार फर्जी वोटर कार्ड पाए गए थे। कांग्रेस को इसकी भनक लगते ही चुनाव आयोग से शिकायत की थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने इस विधानसभा सीट से चुनाव कर दिया गया था।

Facebook


