डरबन में बजा मध्यप्रदेश का डंका, मिसेज इंडिया फाइनलिस्ट चुनीं गई सौम्या

Ads

डरबन में बजा मध्यप्रदेश का डंका, मिसेज इंडिया फाइनलिस्ट चुनीं गई सौम्या

  •  
  • Publish Date - June 17, 2018 / 11:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

होशंगाबाद। दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में होने वाले मिसेज इंडिया साऊथ अफ्रीका ब्यूटी पेजेंट में नर्मदांचल की बेटी डॉ सौम्या तिवारी फाइनलिस्ट चुनी गई हैं। सौम्या अपने पति सिद्धार्थ से शादी के बाद करीब 6 साल से साऊथ अफ्रीका के कैपटाऊन शहर में रहकर प्रेक्टिस कर रही हैं। अपनी खूबसूरती का जलवा दक्षिण अफ्रीका में बिखेरने के बाद सौम्या अपने वतन आकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें- अनुष्का ने सरेराह ली शख्स की क्लास ..देखिए वीडियो

सौम्या होशंगाबाद शहर में पली बढ़ी हैं। साउथ अफ्रीका में स्माइल फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर है और अब वह मिसेस इंडिया साउथ अफ्रीका कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट भी बन गयी हैं। 

ये भी पढ़ें- जबलपुर में छात्रा से चाकूबाजी का मामला, जीजा ने कराया था साली पर हमला

सौम्या इन दिनों अपने वतन आई हैं और वह साउथ अफ्रीका के डरबन में होने वाले मिसेज इंडिया साउथ अफ्रीका के फाइनलिस्ट ब्यूटी कांटेस्ट की तैयारी कर रही हैं। यह आयोजन 25 अगस्त को डरबन के आलिब कन्वेशन सेंटर में होगा। करीब 12 सौ कांटेस्ट में चुनी गई सौम्या ने टॉप 22 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बना ली है। सौम्या अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता पिता और पति को देती हैं। डा. सौम्या ने बताया कि अपने जन्म स्थान पर स्माइल फांउडेशन के साथ कुछ सार्थक काम कर वह अपने शहर को सौगात देना चाहती हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24