भगवान भरोसे भाजपा, कांग्रेस के टोने-टोटके बेअसर करने भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड

भगवान भरोसे भाजपा, कांग्रेस के टोने-टोटके बेअसर करने भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड

भगवान भरोसे भाजपा, कांग्रेस के टोने-टोटके बेअसर करने भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: July 18, 2018 6:19 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा भगवान की भक्ति में जुट गई है। मंदसौर के जिला भाजपा कार्यालय में ऐसा ही नजारा दिखा। जहां मंगलवार के सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जो देर रात तक चला। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता भजनों की धुन पर जमकर थिरके। बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव में भाजपा की जीत और कांग्रेस के कथित टोने टोटके को बेअसर करने के लिए सुंदरकांड किया जा रहा है।

पढ़ें- एंबुलेंस चालक की लापरवाही, प्रसव के बाद महिला और नवजात को तेज बारिश के बीच जंगल में छोड़ा

इतना ही नहीं भाजपा अब मंडल और गांव स्तर पर भी सुंदरकांड का आयोजन करेगी। हालांकि भाजपा नेताओं का कहना है। कि वो टोने टोटके में विश्वास नहीं करते उनका विश्वास को भगवान हनुमान पर है। भाजपा ने कांग्रेस पर ये भी आरोप लगाया। कि कांग्रेस का संस्कृति से कोई सरोकार नहीं है और इसीलिए जनता भी भाजपा का ही सहयोग करती है।

पढ़ें-इनामी नक्सली जरीना मुठभेड़ में ढेर, पुलिस और ITBP की संयुक्त कार्रवाई

आपको बतादें छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में के शुरुआत में ठीक इसी तरह का नजारा दिखा था। सत्र के पहले दिन विधानसभा में मंत्रियों और विधायकों के बीच तांत्रिक नजर आया था। सीएम रमन सिंह के साथ तमाम नेताओं ने तांत्रिक के साथ फोटो भी शूट करवाया था। विधानसभा में तांत्रिक के नजर आने के बाद इसकी खूब आलोचना भी हुई थी। 

 

 

 वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में