तोड़ा जा रहा है मप्र भाजपा के पितृ-पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे का कमरा, जानिए वजह

तोड़ा जा रहा है मप्र भाजपा के पितृ-पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे का कमरा, जानिए वजह

तोड़ा जा रहा है मप्र भाजपा के पितृ-पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे का कमरा, जानिए वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: August 31, 2018 7:47 am IST

भोपाल। मप्र भाजपा के पितृ-पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे का कमरा अब तोड़ा जा रहा है। वजह ये है कि उसे तोड़कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए भव्य सुईट तैयार किया जा रहा है। बीजेपी के पितृपुरुष रहे कुशाभाऊ ठाकरे मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में जिस कमरे में रहते थे उसे तोड़कर अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए भव्य सुईट तैयार किया जा रहा है

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का पावर हाउस भोपाल में बनाया जा रहा है बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह खुद यहां रहकर इसकी कमान संभालेंगे बीजेपी ने पहले भोपाल में 74 बंगले में पूर्व सांसद मेघराज जैन के बंगले को अमित शाह के लिए तैयार करवाया था पर अमित शाह ने बीजेपी दफ्तर में ही रहने की इच्छा जताई थी जिसके बाद अब बीजेपी प्रदेश कार्यालय में ही उनके लिए ख़ास सुईट तैयार कराया जा रहा है

यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग के समक्ष सरकार की शिकायतें, कांग्रेस एक और बीजेपी तीन चरण में मतदान के पक्ष में

ये सुईट वही जगह है जहां बीजेपी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे रहते थे अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना हैं बीजेपी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ और राजस्थान इन तीन हिंदी राज्यों की कमान भोपाल से संभालने वाली है यहां बैठकर इन तीनों राज्यों के लिए रणनीति तैयार की जाएगी और फिर उस पर यहीं से अमल किया जाएगा भोपाल में बनने वाला ये पावर हाउस चुनावी रणनीति का सेंटर होगा

 वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में