घूसखोर पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने की कार्रवाई

Ads

घूसखोर पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने की कार्रवाई

  •  
  • Publish Date - October 11, 2018 / 12:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

ओरछा। टीकमगजिले में लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को सागर में छापा मारकर एक घूसखोर पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ये पटवारी तरवीन के नाम पर रिश्वत की मांग  करता था

मामला टीकमगढ जिले के लिधौरा तहसील का है। यहां का पटवारी कन्हैया लाल राजपुत जेवर हल्का के 27 में पदस्थ था और यह काफी भ्रष्ट था। आरोप है कि वह बिना रुपए लिए कोई काम नहीं करता था और इसीलिए अक्सर विवादों में घिरा रहता था। पटवारी कन्हैया लाल ग्रामीण रामचरण गुप्ता से जमीन की तरविन करवाने के लिए काफी समय से परेशान कर रहा था। उससे खुलकर पैसे की मांग करता थारामचरण गुप्ता ने इसकी शिकायत लोकायुक्त सागर में की मामला सही पाए जाने पर लोकायुक्त ने मामला पंजीबद्ध कर इस मामले की प्लानिग की

यह भी पढ़ें : शिक्षकों को बड़ा झटका, रोकी गई संविलियन की प्रक्रिया

प्लान के मुताबिक रामचरण गुप्ता ने पटवारी से सौदा तो मामला 6 हजार रुपए में तय हुआरामचरण ने पटवारी को 2 हजार रुपया पले देकर विश्वास में लिया और फिर 4 हजार रुपया आज राजस्व कार्यालय में दिए तो लोकायुक्त टीम ने पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। घूसखोर पटवारी पर लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत के मामला दर्ज कर उसे जमानत र छोड़ दिया गया। इस पटवारी को 2015 में भी एक किसान से 2 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया था

वेब डेस्क, IBC24