मप्र : निकाय चुनाव सपन्न प्रत्याशियों को सता रही ई.वी.एम में गड़बड़ी की आशंका
मप्र : निकाय चुनाव सपन्न प्रत्याशियों को सता रही ई.वी.एम में गड़बड़ी की आशंका
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव सपन्न हो गये है। इस कड़ी में शहडोल में अध्यक्ष पद के लिये 9 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। बीते शुक्रवार को शहडोल नगरपालिका अध्यक्ष पद के 9 दावेदारो का भविष्य ईवीएम में कैद भी हो गयी। बहरहाल किसकी किस्मत में राजयोग लिखा है यह तो भविष्य के गर्भ में है। सभी पार्टियांे के उम्मीदवार खुद के जीतने का अनुमान लगा रहे है। इस कड़ी में कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्यासी रज्जी आरोरा अपने आप को सबसे उपर मानती है लेकिन जिला प्रशासन तथा चुनाव आयोग द्वारा की जा रही लापरवाही के कारण उनको अपनी जीत सुनिश्चित नही दिख रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधी द्वारा चुनाव आयोग से लिखित मांग करते हुए उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है उनका सीधा कहना था कि जिस तरह शहडोल संसदीय उपचुनाव में कांगेस प्रत्याशी को हराने का श्रेय ई.वी.एम को जाता है यह कहानी इस चुनाव में भी दोहराया जा सकती है कांग्रेस को यह डर सता रहा है।

Facebook


