संतोष पाण्डेय ने सांसद निधि से राजनांदगांव के लिए दी एक करोड़ की राशि, पीएम राहत कोष में एक माह का वेतन

संतोष पाण्डेय ने सांसद निधि से राजनांदगांव के लिए दी एक करोड़ की राशि, पीएम राहत कोष में एक माह का वेतन

संतोष पाण्डेय ने सांसद निधि से राजनांदगांव के लिए दी एक करोड़ की राशि, पीएम राहत कोष में एक माह का वेतन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: March 28, 2020 10:05 am IST

राजनांदगांव। राजनांदगांव लोकसभा से बीजेपी सांसद संतोष पाण्डे ने कोरोना संक्रमण के कारण जरूरतमंद गरीबों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में अपने सांसद ​निधि से 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी है, इसके साथ ही उन्होने 1 माह का वेतन 1 लाख रुपए भी जमा किए हैं। यह राशि राजनांदगांव लोकसभा की सीमा में रहने वाले ऐसे लोग प्रवासी है, निशक्तजन या फिर मजदूरी करके भोजन करते है, या फिर जो बाहर से आए हैं, जिनके पास भोजन की व्यवस्था नही है ऐसे लोगों पर खर्च की जाएगी।

ये भी पढ़ें:होम आइसोलेशन के उल्लंघन पर कार्रवाई, धमतरी पुलिस ने दर्ज किया केस

संतोष पांडेय ने कमजोर, निःशक्तजनों तथा प्रवासी मजदूरों को भूखा न रहना पड़े इसके लिए कलेक्टर को उनतक भोजन के पैकेट व पानी पहुंचाने के लिए सांसद निधि से एक करोड़ रुपये स्वीकृति की सहमति दी है। संतोष पांडेय ने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा के अंतर्गत बहुत से ऐसे गरीब परिवार हैं व प्रवासी मजदूर हैं जो रोजाना काम करके अपनी आजीविका चलाते हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लोगों की सुरक्षा के लिए व इस महामारी से निपटने के लिए पूरे देश मे लॉकडाउन किया गया है जिससे इन लोगों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें भूखा न रहना पड़े इसके लिए हम भरसक प्रयास कर रहें हैं।

ये भी पढ़ें: गृहमंत्री अमित शाह ने इन 8 राज्यों के लिए 5,751.27 करोड़ रुपए के अत…

सांसद पांडेय ने क्षेत्र के विभिन्न लोगों व सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि इस विपरीत समय में हम सभी को एकसाथ मिलकर इस बीमारी से लड़ना होगा और अपने सामाजिक व मानवीय उत्तरदायित्व का पालन करते हुए दूसरों की सहायता भी करनी होगी। मैं सभी लोगों से अपील करता हूँ कि वे अपनी स्वेच्छा से इन गरीब लोगों की जितनी मदद कर सकते हैं जरूर करें। उनके लिए खाना, पानी, रोजमर्रा की वस्तुएं, दवाई जैसी अन्य आवश्यक चीजें प्रदान करने के लिए अपनी सक्षमता के अनुसार प्रधानमंत्री सहायता कोष, मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करें या फिर संबंधित क्षेत्र के कलेक्टर या शासकीय अधिकारी से संपर्क कर अनुदान राशि प्रदान करें।

ये भी पढ़ें: कोरोना से जंग: रेलवे का बड़ा फैसला, 20 हजार कोच को बनाए जा रहे हैं …

उन्होंने लोगों से यह भी अपील किया कि आवश्यकता पड़ने पर ही अपने घरों से निकलें और राज्य व केंद्र सरकार द्वारा जारी किए निर्देशों, लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का जरूर पालन करें। किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें और न कोई अफवाह फैलाएं।

 

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com