मप्र : स्कूल शिक्षा मंत्री ने की ब्लू व्हेल गेम पर प्रतिबंध लगाने की मांग

मप्र : स्कूल शिक्षा मंत्री ने की ब्लू व्हेल गेम पर प्रतिबंध लगाने की मांग

मप्र : स्कूल शिक्षा मंत्री ने की ब्लू व्हेल गेम पर प्रतिबंध लगाने की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: August 14, 2017 2:12 pm IST

 

ब्लू व्हेल गेम के ट्रेप में फंसकर कई छात्र या तो खुदकुशी कर रहे हैं या फिर खुदकुशी की कोशिश कर रहे हैं…इस गेम के खतरनाक परिणाम देखते हुए स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी ने अच्छी पहल की है…मध्यप्रदेश के स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने ब्लू व्हेल गेम पर प्रतिबंध लगाने को लेकर तीन स्तर पर पत्र लिखे हैं…दीपक जोशी ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को पत्र लिख कर इस गेम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

इसके अलावा दीपक जोशी ने प्रदेश के सभी स्कूलों के शिक्षकों को पत्र लिख कर बच्चों पर निगरानी रखने और उनके अभिभावकों को इसके बारे में जानकारी देने और निगरानी रखने की बात कही है…साथ ही दीपक जोशी ने सभी अस्पतालों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है, कि…अगर कोई बच्चा डिप्रेशन में दिखे तो तुरंत उसकी काउंसिलिंग करें…आपको बता दें कि…ब्लू व्हेल गेम में आखिरी टॉस्क के रुप में आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर किया जाता है…इसका परिणाम दुनिया के कई देशों समेत भारत में भी देखने को मिल रहा है…जिसको लेकर इसे बैन करने की मांग की जा रही है. 

 


लेखक के बारे में