मप्र : फिर सुलगी किसान आंदोलन की चिंगारी, राष्ट्रीय किसान संघ का जेल भरो आंदोलन

Ads

मप्र : फिर सुलगी किसान आंदोलन की चिंगारी, राष्ट्रीय किसान संघ का जेल भरो आंदोलन

  •  
  • Publish Date - August 9, 2017 / 02:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

 

मध्यप्रदेश में हिंसक किसान आंदोलन की आग अभी बुझी भी नहीं थी कि, अब राष्ट्रीय किसान संघ ने अपनी मांगों को लेकर जेल भरो आंदोलन की शुरूआत कर दी है.. आज भोपाल के टीटी नगर दशहरा मैदान में किसान संघ के सभी पदाधिकारी और आस-पास के जिलों के किसान एकजुट हुए… सभा के बाद करीब 450 किसानों ने अपनी गिरफ्तारी दी.. पुलिस प्रशासन ने दशहरा मैदान को ओपन जेल घोषित कर किसान नेता शिवकुमार शर्मा कक्काजी सहित सभी किसानों को गिरफ्तार किया.. राष्ट्रीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कक्काजी का कहना है कि, 9 अगस्त 1947 को भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत हुई थी.. अब आज ही दिन किसानों ने जेल भरो आंदोलन की शुरूआत की है.. प्रदेश के सभी जिलों में इसी तरह जेल भरो आंदोलन जारी है।