मुंबई : कैंसर रोगियों के परिजनों के लिए म्हाडा की ओर से 100 फ्लैट सौंपे जाएंगे

Ads

मुंबई : कैंसर रोगियों के परिजनों के लिए म्हाडा की ओर से 100 फ्लैट सौंपे जाएंगे

  •  
  • Publish Date - March 25, 2021 / 06:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

मुंबई, 25 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाद ने बृहस्पतिवार को कहा कि टाटा मेमोरियर सेंटर में कैंसर का इलाज करानेवाले रोगियों के परिजनों के लिए महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) की ओर से अस्पताल को 100 फ्लैट सौंपे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन फ्लैटों में अस्पताल में उपचार करा रहे रोगियों के परिजन उपचार के समय तक रह पाएंगे।

मंत्री ने कहा कि प्रत्येक फ्लैट 300 वर्ग फुट का है और इससे रोगियों के परिजनों के सड़कों पर रहने जैसी समस्या में कमी आएगी।

भाषा नेत्रपाल नीरज

नीरज