मुंबई: बीएमसी ने नव वर्ष पर रेस्तरां से रात 11 बजे के बाद खाना आपूर्ति की मंजूरी दी

Ads

मुंबई: बीएमसी ने नव वर्ष पर रेस्तरां से रात 11 बजे के बाद खाना आपूर्ति की मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - December 31, 2020 / 03:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

मुंबई, 31 दिसंबर (भाषा) नए साल की पूर्व संध्या पर घर पर पार्टी के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम ने बृहस्पतिवार को रात 11 बजे के बाद रेस्तरां से भोजन आपूर्ति की अनुमति दे दी है ।

नगर निकाय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से यह घोषणा की।

बीएमसी ने ट्वीट किया, ”पार्टी बंद मत करो मुंबई,बस 11 बजे के बाद घर के अंदर रहो! रेस्तराओं को 11:00 बजे के बाद भी शहर में घर पर खाना पहुंचाने की इजाजत दी गई है।”

नगर निकाय ने आगे कहा कि नए साल में मुंबई को सुरक्षित रखने के लिए कोविड-19 रोकथाम मानदंडों का पालन करना होगा।

महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक लगाते हुए रात 11 बजे से सुबह छह बजे के बीच रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है।

रात 11 बजे के बाद किसी भी होटल, बार, पब, रेस्टोरेंट में पार्टियां नहीं चलने दी जाएंगी।

भाषा शुभांशि पवनेश

पवनेश

पवनेश