मुंबई: छत का प्लास्टर गिरने से आठ वर्षीय लड़के की मौत

मुंबई: छत का प्लास्टर गिरने से आठ वर्षीय लड़के की मौत

मुंबई: छत का प्लास्टर गिरने से आठ वर्षीय लड़के की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: July 9, 2021 3:58 pm IST

मुंबई, नौ जुलाई (भाषा) मुंबई में उपनगरीय पश्चिमी गोरेगांव में शुक्रवार तड़के घर की छत से प्लास्टर गिरने से आठ साल के लड़के की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। बीएमसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गोरेगांव (पश्चिम) में न्यू अमन बिल्डिंग के एक अपार्टमेंट में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई।

उन्होंने कहा कि घटना में लड़का और 36 वर्षीय महिला घायल हो गए और उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा कि लड़के को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया जबकि महिला का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।

भाषा जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में