मुंबई की तुलना पीओके से करने पर पर दर्ज हो सकती है कंगना पर 2 FIR

Ads

मुंबई की तुलना पीओके से करने पर पर दर्ज हो सकती है कंगना पर 2 FIR

  •  
  • Publish Date - September 5, 2020 / 06:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

मुंबई,पांच सितंबर (भाषा) मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने संबंधी अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके की मांग वाली दो अलग अलग शिकायतें यहां पुलिस में दर्ज कराई गई हैं।

ये भी पढ़ें- कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में आज फिर 19 कोरोना संक्रमितों की मौत, 252…

एक शिकायत वकील अली काशिफ खान देशमुख ने अंधेरी पुलिस थाने में शुक्रवार को दर्ज कराई वहीं दूसरी शिकायत कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने आजाद मैदान पुलिस थाने में दर्ज कराई।

दोनों शिकायतकर्ताओं ने मुंबई पुलिस को ‘बदनाम’ करने और दो समूहों के बीच दुश्मनी फैलाने के लिए कंगना के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- कोरोना संक्रमितों को मोबाइल पर मिल रहे उनकी रिपोर्ट नेगेटिव होने का…

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और वे शिकायतों की जांच कर रहे हैं।