मुंबई, 19 अक्टूबर (भाषा) मुंबई के सुमन नगर इलाके में पानी की पाइप लाइन की मरम्मत के दौरान सोमवार को करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य झुलस गये।
स्थानीय निकाय के अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब आठ बजे कुर्ला पूर्व यातायात पुलिस चौकी के पीछे बीएमसी की जलापूर्ति विभाग की पाइप लाइन के पास हुई।
उन्होंने बताया, ‘‘सातों को तुरंत राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दो को मृत लाया गया घोषित कर दिया। अन्य पांच की हालत स्थिर है।’’
उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी मिलने का इंतजार है।
भाषा अर्पणा पवनेश
पवनेश