नगर निगम कार्यालय आगामी आदेश तक बंद, MIC मेंबर सहित 5 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

नगर निगम कार्यालय आगामी आदेश तक बंद, MIC मेंबर सहित 5 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

नगर निगम कार्यालय आगामी आदेश तक बंद, MIC मेंबर सहित 5 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: August 13, 2020 6:36 am IST

रायगढ़, छत्तीसगढ़। रायगढ़ नगर निगम कार्यालय को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है। बुधवार को एमआईसी मेंबर सहित पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

पढ़ें- फेम इंडिया सर्वे में श्रेष्ठ युवा विधायक के रूप में…

इसके बाद निगम कमिश्नर आशुतोष पांडे ने कार्यालय बंद करने का आदेश जारी किया है। कोरोना संक्रमण के चलते ऐहतियातन ये आदेश जारी किया गया है।

पढ़ें- PM किसान सम्मान निधि की छठी किश्त खाते में आई या नह…

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में बुधवार को 492 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3935 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 13552 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं इलाज के बाद अब तक 9508 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को भी 269 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं 5 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है। 

पढ़ें- रूसी वैक्सीन के ट्रायल में 144 तरह के साइड इफेक्ट, …

बुधवा को मिले मरीजों की जिलेवार संख्या
रायपुर- 182
राजनांदगांव- 56
रायगढ़- 42
दुर्ग- 31
बस्तर- 26
बेमेतरा- 23
सुकमा- 19
बिलासपुर- 17
नारायणपुर- 14
जशपुर- 13
कोरबा- 11
बलौदाबाजार- 10
सूरजपुर- 10
जांजगीर- 9
महासमुंद- 7
बालोद- 5
कांकेर- 5
धमतरी- 3
बीजापुर- 2
गरियाबंद- 2
मुंगेली- 1
सरगुजा- 1
अन्य राज्य- 3


लेखक के बारे में