नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा से निखिल और कांग्रेस से सुनील पाढ़ी या भगवती गजेंद्र के नाम पर लग सकती है मुहर

नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा से निखिल और कांग्रेस से सुनील पाढ़ी या भगवती गजेंद्र के नाम पर लग सकती है मुहर

नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा से निखिल और कांग्रेस से सुनील पाढ़ी या भगवती गजेंद्र के नाम पर लग सकती है मुहर
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: October 6, 2019 8:49 am IST

भानुप्रतापपुर। नगर पंचायत चुनाव आरक्षण के बाद भानुप्रतापपुर सीट अनारक्षित होने के कारण एक बार फिर नगर पंचायत चुनाव में घमासान देखने को मिलेगा। इस बार कुछ राजनीतिक परिदृश्य बदले बदले से नजर आ रहे हैं, क्योंकि गत चुनाव में भाजपा सत्ता में थी तो इस बार कांग्रेस सत्ता में जिसके चलते नगर में प्रत्याशियों की लंबी लिस्ट रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें —कवर्धा नक्सली मुठभेड़ की दंडाधिकारी जांच के आदेश, वर्दीधारी नक्सली का मिला था शव

बता दें कि भाजपा सत्ता में नहीं रहने के कारण हर चाल बड़े सोच विचार कर रखेगी, वर्तमान में नगर की सत्ता भाजपा के कब्जे में हैं और जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष नगर पंचायत के अध्यक्ष हैं। पिछले 5 वर्षों में नगर में हुए विकास कार्यों के दम पर वे पुनः चुनावी समर में कूदने को तैयार है। भाजपा के पास इससे अच्छा नाम कोई दूसरा नहीं दिख रहा जो धनबल बाहुबल में सामने टिक सके। 

यह भी पढ़ें —पेड़ काटने से बिखरे पक्षियों के घोषले और अंडे, दो दिनों तक टूटे अंडो के पास बैठे रहे पक्षी, पेड़ काटने वालों पर दर्ज हुई FIR

वहीं कांग्रेस में प्रत्याशी तय होने के बाद ही आगे की रणनीति बन पाएगी। तो भाजपा निखिल राठौर के नाम को सामने रखकर अपनी गोटी बिठाने में तेजी से लग गई है। वार्डो में पार्षद एवं अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का चयन के बाद ही दखल प्रारंभ होगा पर चतुराई से इन पदों की प्रत्याशियों का चयन भी आधे मैदान मार लेने के बराबर होता है। वैसे तो दोनों राष्ट्रीय दलों के अतिरिक्त आप पार्टी, जोगी कांग्रेस, शिवसेना सहित अन्य दल भी अपना भाग्य अजमाआएंगे पर अब तक नगर के इतिहास के अनुसार दोनों राष्ट्रीय दलों में ही मुख्य मुकाबला होना तय है।

यह भी पढ़ें — राजधानी के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 10 लड़के और 9 लड़कियां गिरफ्तार

वार्डों के आरक्षण के बाद वर्तमान 15 पार्षदों में से 10 को अपने लिए नया स्थान तलाशना होगा। अब देखना यह है की कौन किस पार्टी से उम्मीदवार बन पाता है, यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा। वही नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल राठौर का नाम लगभग तय माना जा रहा है भाजपा से मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं, तो दूसरी ओर राष्ट्रीय कांग्रेस से सुनील बबला पाढ़ी या वर्तमान पार्षद भगवती गजेंद्र के नाम पर मुहर लगा सकती है।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/W5mhaKzPxm8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com