चरित्र शंका पर हत्या! मायके में रह रही पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने रास्ते में दबाया गला, सरसों के खेत में 3 दिन बाद मिला शव

चरित्र शंका पर हत्या! मायके में रह रही पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने रास्ते में दबाया गला, सरसों के खेत में 3 दिन बाद मिला शव

चरित्र शंका पर हत्या! मायके में रह रही पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने रास्ते में दबाया गला, सरसों के खेत में 3 दिन बाद मिला शव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: January 10, 2021 7:42 am IST

मुरैना । जिले के महुआ थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा गांव की एक महिला की उसके पति ने हत्या कर शव को सरसों के खेत में फेंक दिया, पुलिस ने तीन दिन बाद खेत से महिला के शव को अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया, बताया जाता है कि महिला पिछले एक महीने से ज्यादा समय से अपने मायके में ही रह रही थी, महिला के पति को महिला के चरित्र पर संदेह था जिसके कारण पति पत्नी में विवाद भी हो रहे थे।

ये भी पढ़ेंः विधायक राम बाई के पति पर कांग्रेस नेता की हत्या का आरोप, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी वारंट जारी करने क…

शादी के बाद से महिला अपने पति के घर न रहकर अपने माता-पिता के यहां रह रही थी…जिसे घर ले जाने वाले बहाने मायके से ले गया और रास्ते में हत्या कर शव को खेत में ठिकाने लगा दिया, मायके पक्ष ने महिला के लापता होने पर महुआ थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है, वहीं हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ेंः “स्वीटहार्ट” के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध गतिविधियों का बन गया…

पुलिस ने मौके से शव को बरामद किया तो वह मृतक महिला सुमन अर्धनग्न अवस्था में थी, उसकी गला घोंट कर हत्या की गई थी, बताया जाता है कि पुलिस ने सुमन के पति भोलू निषाद को भी हिरासत में ले लिया है और उसने हत्या की बात को कबूल कर लिया, भोलू निषाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ेंः तीन दिनों तक आधे शहर को नहीं मिलेगा पानी, नई पाइप लाइन को जोड़ने का …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com