पड़ोसी ही निकला महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और परिवार का हत्यारा

पड़ोसी ही निकला महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और परिवार का हत्यारा

पड़ोसी ही निकला महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और परिवार का हत्यारा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: June 2, 2018 7:02 am IST

महासमुंद। जिले के किशनपुर गांव में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता समेत 4 हत्याएं करने वाला आरोपी पड़ोसी युवक ही निकला। क्राइम ब्रांच व पिथौरा पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र बरिहा नामक इस युवक को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

युवक ने हत्या करने के बाद वहां चोरी भी की थी। उससे 2 लाख 40 हजार रु तथा 50 ग्राम सोना बरामद किया गया है। मामला का पूरा खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : तेंदुलकर के जबरा फैन को धोनी ने बुलाया लंच पर, देखें तस्वीरें

 

बता दें कि पिथौरा के किशनपुर गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता योगमाया साहू, उसके के पति और दो बच्चों की हत्या दो दिन पहले कर दी गई थी। मृतकों में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता योगमाया साहू(30), पति चेतन साहू(32), पुत्र तन्मय साहू(8), पुत्र कुणाल साहू(6) थे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में