मुस्लिम महिलाओं को दिलाएंग बुर्के से आजादी, यह अमानवीय व्यवहार ही नहीं कुप्रथा भी: संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल

मुस्लिम महिलाओं को दिलाएंग बुर्के से आजादी, यह अमानवीय व्यवहार ही नहीं कुप्रथा भी: संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल

मुस्लिम महिलाओं को दिलाएंग बुर्के से आजादी, यह अमानवीय व्यवहार ही नहीं कुप्रथा भी: संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: March 24, 2021 11:44 am IST

बलिया: उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने “बुर्के को अमानवीय व्यवहार व कुप्रथा” करार देते हुए बुधवार को कहा कि देश में तीन तलाक की तर्ज पर “मुस्लिम महिलाओं को बुर्के से भी मुक्ति दिलाई जाएगी।” संसदीय कार्य राज्य मंत्री शुक्ल ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा,“देश में मुस्लिम महिलाओं को बुर्के से भी मुक्ति दिलाई जाएगी।”

Read More: सड़क निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों को नक्सलियों ने पीटा, हिड़मा के निर्देश पर तर्रेम-सिलगेर मार्ग को किया बाधित

उन्होंने दावा किया, “अनेक मुस्लिम देशों में बुर्के पर पाबंदी है और यह अमानवीय व्यवहार व कुप्रथा है।” उन्होंने इसके साथ ही कहा कि विकसित सोच वाले लोग न तो बुर्का पहन रहे हैं और न ही इसे बढ़ावा दे रहे हैं । मंत्री शुक्ल ने मंगलवार को बलिया में स्थित मस्जिदों में लाउडस्पीकर की ध्वनि नियंत्रित करने व लाउडस्पीकर को हटाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा था।

Read More: DGP डीएम अवस्थी बोले- पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही नक्सलियों की नई रणनीति, ऑपरेशन तेज करने के दिए निर्देश

अजान को लेकर अपने बयान पर शुक्ल ने कहा कि उन्होंने आम लोगों की शिकायत पर मस्जिद में लगाये गये ध्वनि विस्तारक यंत्र के कारण हो रही परेशानी का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है । उन्होंने कहा कि तड़के चार बजे अजान शुरू हो जाती है तथा इसके बाद चंदे के सम्बंध में चार से पांच घंटे सूचना प्रसारित की जाती है जिसके कारण उन्हें पूजा-पाठ, योग, व्यायाम व शासकीय कार्य के निर्वहन में दिक्कत आती है।

Read More: कुंभ में आने वाले सभी लोगों को RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, मुख्यमंत्री के फैसले की निंदा भी की

मंत्री ने कहा कि आम लोग डायल 112 पर कॉल कर मस्जिद में लगाये गये ध्वनि विस्तारक यंत्र के कारण हो रही दिक्कत की सूचना दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी को जो पत्र लिखा है, उस पर कार्रवाई होगी । शुक्ल ने कहा कि अगर उनके पत्र पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह आगे कदम उठाएंगे ।

Read More: रविशंकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर वायरल हो रहा फर्जी पत्र, प्रशासन ने अभी तक नहीं लिया कोई निर्णय

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"