Smugglers Arrested In Balrampur: धर्मशाला में छिपकर इस चीज की तस्करी का प्लान बना रहे थे आरोपी, वन विभाग की टीम ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, जब्त की ये कीमती चीजें
Smugglers Arrested In Balrampur: बलरामपुर जिले में वन विभाग ने छापा मारकर हाथी के दांत की तस्करी के आरोप में तीन लागों को गिरफ्तार किया है।
Smugglers Arrested In Balrampur/Image Credit: IBC24.IN
- बलरामपुर जिले में वन विभाग ने छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
- वन विभाग ने हाथी दांत की तस्करी के आरोप में तीनों गिरफ्तार किया है।
- फ़िलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है।
Smugglers Arrested In Balrampur: बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वन विभाग ने छापा मारकर हाथी के दांत की तस्करी के आरोप में तीन लागों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल, राज्य उड़न दस्ता दल रायपुर (छत्तीसगढ़) तथा बलरामपुर वनमंडल के संयुक्त दल को सोमवार को हाथी दांत की तस्करी करने की सूचना मिली थी।
धर्मशाला से पकड़ाए तीनों तस्कर
Smugglers Arrested In Balrampur: अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन्य जीव अपराध ब्यूरो और वन विभाग के दल ने जिला मुख्यालय रामानुजगंज के एक धर्मशाला में छापा मारा और तीन लोगों को पकड़ा। इनमें झारखंड के पलामू जिले के निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा (42), रामानुजगंज निवासी अजय कुमार गुप्ता (49) और सतेन्द्र कुमार रजक (50) शामिल हैं। बाद में पूछताछ करने और तलाशी लेने पर तीन हाथी दांत बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Village Sarpanch Resignation News: गाँव के सरपंच ने कलेक्टर को भेजा अपना इस्तीफा.. कहा, ‘पद में रहकर जिम्मेदारी निभा पाना मुश्किल है”.. जानें क्या थी शिकायत
- Medical Officers Transfer Order 2026: प्रदेशभर के सरकारी डॉक्टरों का तबादला.. बदले गए 72 सिविल सर्जन और चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की लिस्ट, आप भी देखें
- Gwalior Crime Branch Action: विदेशी नागरिकों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कार्रवाई, 13 संदिग्धों को लिया हिरासत में, पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

Facebook


