मुजफ्फरनगर:कर्मचारियों के कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद कुछ सरकारी कार्यालय बंद

मुजफ्फरनगर:कर्मचारियों के कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद कुछ सरकारी कार्यालय बंद

मुजफ्फरनगर:कर्मचारियों के कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद कुछ सरकारी कार्यालय बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: September 2, 2020 3:06 pm IST

मुजफ्फनगर, दो सितंबर(भाषा) मुजफ्फरनगर में कई सरकारी कार्यालयों में कुछ कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कार्यालय बंद रहे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 के प्रसार में रोकथाम के लिए प्रधान डाकघर, नगर पालिका कार्यालय और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

जिले के प्रधान डाकघर के पांच कर्मचारियों में कोविड-19 की पुष्टि के बाद कार्यालय को बुधवार और बृहस्पतिवार के लिए बंद कर दिया गया था।

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के संक्रमित पाए जाने के बाद कार्यालय को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विनीत मिश्रा के अनुसार, बुधवार और बृहस्पतिवार को कार्यालय साफसफाई के लिए बंद रहेगा।

इसके अलावा कार्यकारी अधिकारी के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद बुधवार को नगर पालिका कार्यालय बंद कर दिया गया था।

मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के अनुसार, कार्यकारी अधिकारी के संक्रमित पाए जाने के बाद नगर पालिका कार्यालय को साफसफाई के लिए बंद कर दिया गया था।

इससे पहले, भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा कुछ कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बंद हो गई थी।

इस बीच, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पड़ोसी शामली जिले में बुधवार को सीएमओ कार्यालय बंद रहा।

शामली जिला अदालत के तीन कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद अदालत भी मंगलवार और बुधवार को बंद रही।

भाषा शुभांशि माधव

माधव


लेखक के बारे में