फर्जीवाड़ा का आरोपी ट्रेजर आईलैंड मॉल का डायरेक्टर इंदौर से गिरफ्तार

फर्जीवाड़ा का आरोपी ट्रेजर आईलैंड मॉल का डायरेक्टर इंदौर से गिरफ्तार

फर्जीवाड़ा का आरोपी ट्रेजर आईलैंड मॉल का डायरेक्टर इंदौर से गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: June 17, 2018 2:47 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों का फर्जीवाड़ा कर फरार ट्रेजर आईलैंड मॉल के डायरेक्टर नारायण खंडेलवार को गिरफ्तार करने में राजधानी पुलिस के हाथ सफलता लगी है। पुलिस ने उसे इंदौर के राजेंद्रनगर से गिरफ्तार किया है। खंडेलवार पर ट्रेजर आइलैंड की दुकान को बैंक में बंधक रहते हुए बेचने का आरोप था।

पुलिस के अनुसार मामला 2012 का है, जब ट्रेजर आईलैंड में दुकान बेचने लिए डायरेक्टर नारायण खंडेलवाल और सीके बावरिया ने इश्तेहार दिया था। रायपुर के समता कालोनी के रहने वाले हितेश मित्तल ने इश्तेहार देखने के बाद 67 लाख रुपए में दुकान का सौदा किया। हितेश ने 51 हजार रुपए एडवांस और नकद, चेक और आरटीजीएस से 67 लाख 43 हजार 66 रुपए नारायण खंडेलवाल को दिए।

यह भी पढ़ें : पुलिस थाने पर हमला कर छुड़ा ले गए आरोपी को, पुलिसवाले वाले घायल, जानिए कहां का है मामला

इसके बाद मार्च 2013 में दुकान की रजिस्ट्री हितेश मित्तल के नाम हो गई। इश्तेहार में यह भी कहा गया था कि ट्रेजर आइलैंड मॉल में निवेश करने वाले को दुकान के अलावा कुल निवेश में 10 प्रतिशत वापस भी मिलेगा। इस शर्त के तहत तहत हितेश को किश्तों में साढ़े 8 लाख से ज्यादा लौटाए भी गए।  लेकिन खेल यहीं से शुरु हुआ जब हितेश ने दुकान पर कब्जे की बात की। कब्जा मांगने पर उसे घुमाया जाने लगा।

इसी दौरान यूको बैंक और पीएनबी ने लोन ना चुकाने के कारण ट्रेजर आईलैंड मॉल की बिल्डिंग को अपने कब्जे में ले लिया। हितेश जब  जनवरी 2014 को खरीदे हुए दुकान को देखने पहुंचा तो उसे वहां बैंक का नोटिस चिपका हुआ मिला। खोजबीन पर जानकारी सामने आई कि नारायण खंडेलवार ने इस प्रापर्टी को पहले से ही ने बैंक में गिरवी रखा हुआ था।

यह भी पढ़ें : शाजापुर हिंसा पर दिग्विजय ने साधा बीजेपी पर निशाना, ये कहा

इसके बाद जब हितेश ने एक बार फिर तकादे के लिए नारायण खंडेलवाल और उसके साथियों से संपर्क किया तो उसे फिर घुमाया जाने लगा। हारकर हितेश ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में लिखाई।  तेलीबांधा पुलिस ने ट्रेजर आईलैंड के डायरेक्टर नारायण खंडेलवाल को इंदौर से गिरफ्तार किया है। उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में