मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री को गुजरात चुनाव के लिए बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है. नरोत्तम मिश्रा अब सौराष्ट्र में बीजेपी के लिए चुनावी कमान संभालेंगे.
आज अहमदाबाद में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। मैं गुजरात के जूनागढ़ क्षेत्र का भी शीघ्र दौरा करूंगा।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 29, 2017
ये भी पढ़ें- शिवराज ने कहा- प्रदेश की ब्रांडिंग करने गया था
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के बाद अमित शाह ने नरोत्तम मिश्रा पर भरोसा जताया है. नरोत्तम मिश्रा अपनी टीम के साथ गुजरात के विधानसभा चुनाव की चुनावी कमान संभालेंगे.
वेब डेस्क, IBC24