रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के भरोसेमंद न्यूज चैनल IBC24 को नेशनल मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया है। IBC24 को यह अवॉर्ड मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान मतदाता जागरुकता अभियान के तहत बेहतर कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/aA9c26YIjEM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>
निर्वाचन आयोग 25 जनवरी को 9वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर नई दिल्ली के जोरावर ऑडिटोरियम, मानेकसा सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया है। जिसमें आईबीसी24 को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।भारत निर्वाचन आयोग ने IBC24 की उपलब्धता पर बधाई दी है। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में भी मतदाता जागरुकता के लिए बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दी है।