विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना हुए उपमुख्यमंत्री

Ads

विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना हुए उपमुख्यमंत्री

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 12:08 AM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 12:08 AM IST

मुरादाबाद (उप्र), 25 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के चार्टर्ड विमान में सोमवार को तकनीकी खराबी आने के बाद उन्हें मुरादाबाद से लखनऊ सड़क मार्ग से जाना पड़ा।

मुरादाबाद हवाई अड्डे पर तैनात संचार विभाग के चेकपोस्ट के प्रबंधक अनुराग सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पायलट द्वारा खराबी की जानकारी दिए जाने के बाद उपमुख्यमंत्री सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

उन्होंने बताया कि विमान के पायलटों ने उन्हें सूचित किया है कि उन्होंने अपने विभाग को इस तकनीकी खराबी के बारे में जानकारी दे दी है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को मुरादाबाद पहुंचे थे और सोमवार को उन्होंने अमरोहा और संभल जिलों का दौरा किया।

बाद में, पाठक के निजी सहायक राहुल सारस्वत ने संवाददाताओं को बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं और उपमुख्यमंत्री सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। भाषा सलीम शोभना

शोभना