कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने टीएमसी के बारासात जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी रणनीति संभाल रही संस्था इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रही थी। (TMC MP Kakoli Ghosh News) उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सैलरी पर काम नहीं करते, बल्कि ममता बनर्जी और पार्टी के प्रति प्रेम से काम करते हैं। इसके बावजूद I-PAC के लोग उनसे रूखे तरीके से पेश आते थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
काकोली घोष ने कहा कि I-PAC को चुनाव लड़ने का अनुभव नहीं था और उसका काम करने का तरीका गलत था। उनके मुताबिक, संस्था के लोगों का रवैया इतना अहंकारी हो गया था कि वे नेताओं से भी खराब व्यवहार करने लगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि I-PAC सीधे ममता बनर्जी के नियंत्रण में नहीं थी।
काकोली घोष ने कहा कि बारासात लोकसभा क्षेत्र की सात विधानसभा सीटों में से टीएमसी सिर्फ दो सीटें जीत पाई, जबकि भाजपा ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की। उन्होंने हार के लिए सत्ता विरोधी माहौल और वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण को जिम्मेदार बताया। (TMC MP Kakoli Ghosh News) उनका कहना है कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिसका असर चुनाव परिणामों पर पड़ा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
टीएमसी सांसद ने कहा कि जिला अध्यक्ष होने के नाते हार की जिम्मेदारी उनकी थी, इसलिए उन्होंने नैतिक आधार पर पद छोड़ दिया। वहीं टीएमसी सांसद सौगात रॉय ने कहा कि काकोली घोष को पार्टी के मुख्य सचेतक पद से हटाया गया था, जिससे वे नाराज थीं। उन्होंने इस्तीफे को “अनैतिक” बताया और कहा कि मुश्किल समय में ऐसा कदम पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है।
#WATCH | Kolkata: On the loss of TMC in the Assembly elections and the role of i-PAC, TMC MP Dr Kakoli Ghosh Dastidar says, “They (i-PAC) had absolutely no manner of working; they spoke very rudely. These workers of ours, they aren’t servants. We don’t pay them a salary; they… pic.twitter.com/FoSoeUEek0
— ANI (@ANI) May 25, 2026
#WATCH | Delhi: On Kaloli Ghosh’s resignation from the post of AITC District president of the Barasat, TMC MP Sougata Roy says, “She has not quit the post. Information is all wrong. Kakoli Ghosh was president of the Barasat district TMC. She resigned from that. She had a… pic.twitter.com/K1OF54yAkL
— ANI (@ANI) May 25, 2026
सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को शामिल किया जाना मिथिला के लिए गर्व की बात: सम्राट चौधरी
आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला हॉकी टीम आस्ट्रेलियाई चुनौती के लिये तैयार
फिलीपीन : निर्माणाधीन होटल के ढहने से चार लोगों की मौत और 17 लापता
जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, थाना प्रभारी गोली लगने से घायल
केरल उच्च न्यायालय ने जनजातीय समुदाय के व्यक्ति की हत्या के मामले में पहले आरोपी को बरी किया
सेबी ने 20 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर हेरफेर मामले में सात व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया