सड़क निर्माण मे लगे 5 वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

सड़क निर्माण मे लगे 5 वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

सड़क निर्माण मे लगे 5 वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: April 28, 2018 1:15 pm IST

झारखंड से सटे सामरी थाना क्षेत्र के बन्दरचुआ में नक्सलियों ने एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। हमारी टीम से मिली जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य मे लगे 5 वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले कर दिया है साथ ही निर्माण कार्य में लगे सब इंजीनियर पेत्रुस डुंगडुंग और दो मजदूरों को भी अगवा कर लिया है। 

नक्सली वरदात की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

पिछले कई दिनों से चल रहे सर्चिंग ऑपरेशन के चलते नक्सली परेशान है।और  वो अपनी शक्ति प्रदर्शन के तौर पर इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे है। 

web team IBC24


लेखक के बारे में