दोरनापाल में पुलिस-नक्सल मुठभेड़, 3 माओवादी ढेर

दोरनापाल में पुलिस-नक्सल मुठभेड़, 3 माओवादी ढेर

दोरनापाल में पुलिस-नक्सल मुठभेड़, 3 माओवादी ढेर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: June 15, 2018 6:49 am IST

दोरनापाल। दोरनापाल के चिंता गुफा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों का शव बरामद हुआ है। मौके से सुरक्षाबलों ने हथियार और नक्सल सामग्री भी जब्त किया है। SP अभिषेक मीणा ने की घटना की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें- रमन आज करेंगे सुभाष स्टेडियम का लोकार्पण, मैदान में 1500 लोगों की बैठने की क्षमता

ऑपरेशन प्रहार-3 के आगाज के तहत नक्सल ऑपरेशन के लिए गठित ब्लैक पैंथर नक्सलियों से उनके मांद में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दे रही है। नक्सलियों के अड्डों का पता लगते ही फोर्स एंबुश लगाकर माओवादियों के मांद में दबिश देकर उनके माओवादियों के अड्डों को तबाह करने में जुटी है। फोर्स को ऑपरेशन में कामयाबी मिल रही है। 

ये भी पढ़ें- बूढ़ी मां की कहानी और राष्ट्रगीत सुन पसीजा शिवराज का दिल, किया ये ऐलान

सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन के दबाव का असर भी देखने को मिल रहा है। नक्सली दबाव में आकर सरेंडर कर रहे हैं। वहीं इस ऑपरेशन के तहत फोर्स ने कई नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। नक्सलियों से कई हथियार और गोलाबरूद जब्त हुए हैं।

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में