नक्सल मुठभेड़ में एक जवान घायल, यहां हुआ आईईडी ब्लास्ट

Ads

नक्सल मुठभेड़ में एक जवान घायल, यहां हुआ आईईडी ब्लास्ट

  •  
  • Publish Date - June 16, 2018 / 08:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

नारायणपुर/सुकमा। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शनिवार सुबह एक जवान घायल हो गया। यह मुठभेड़ ओरछा थाना इलाके के मण्डाली के समीप हुई। घायल जवान जिला पुलिस बल का है।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ उस समय हुई जब जवान रोड ओपनिंग के लिए निकले हुए थे। नारायणपुर एसपी जितेंद्र शुक्ल ने बताया कि घायल जवान को रायपुर भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : 30 करोड़ के केटामाइन ड्रग्स के साथ 11 आरोपी गिरफ्तार, देश-विदेश में होती थी सप्लाई

वहीं सुकमा में नक्सलियों के लगाए हुए आईईडी ब्लास्ट होने से दो मवेशी की मौत हो गई। ये ब्लास्ट जगरगुंडा मार्ग पर चिंतलनार के पास हुआ। बता दें कि आपरेशन प्रहार-2 के दौरान फोर्स को बस्तर में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इससे बौखलाए नक्सली न केवल बार-बार पुलिस पर हमला कर रहे हैं बल्कि आईईडी भी और ज्यादा प्लांट कर रहे हैं।

वेब डेस्क, IBC24