माओवादियों के पर्चे से खुलासा- 50 से ज्यादा मुठभेड़ में मारे गए 54 माओवादी

माओवादियों के पर्चे से खुलासा- 50 से ज्यादा मुठभेड़ में मारे गए 54 माओवादी

माओवादियों के पर्चे से खुलासा- 50 से ज्यादा मुठभेड़ में मारे गए 54 माओवादी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: June 16, 2018 9:53 am IST

जगदलपुर। माओवादियों ने भी माना है हाल ही में सुरक्षाबलों से 50 से ज्यादा मुठभेड़ हुई है जिसमें उनके 51 साथी मारे गए हैं। मारे गए माओवादियों में नक्सली कमांडर से लेकर बड़े लड़ाके शामिल है। जिन्हें फोर्स ने मार गिराया है। ये खुलासा माओवादियों द्वारा शहीदी सप्ताह पर जारी किए गए पर्चों से हुआ है। 

ये भी पढ़ें- पूजा करने को लेकर दो पुजारियों में विवाद, एक-दूसरे पर जमकर भांजी लाठी ..देखें वीडियो

माओवादियों से मिली दस्तावेज़ में इस बात की पुष्टि हुई है कि मुठभेड़ में 54 लड़ाके मारे गए हैं वो जो बीते कुछ सालों में माओवादियों को सबसे बड़ा नुकसान है। ये भी पुलिस के सर्च ऑपरेशन में उन इलाकों में जिन इलाकों में माओवादियों की पकड़ सबसे ज्यादा मजबूत है इससे रणनीतिक तौर पर माओवादियों को नुकसान होना स्पष्ट हो रहा है। 

ये भी पढ़ें- 30 करोड़ के केटामाइन ड्रग्स के साथ 11 आरोपी गिरफ्तार, देश-विदेश में होती थी सप्लाई

खास बात यह कि पिछले कुछ सालों के मुकाबले इन सभी मुठभेड़ों में पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ के आरोप भी नहीं लगे हैं। माओवादियों के पर्चों से ये सच्चाई जानकर पुलिस इसे रणनीतिक तौर पर बेहद सफल ऑपरेशन मान रही है और माओवादियों के पर्चो में इसकी पुष्टि पुलिस के दावे को मजबूत कर रही है।

 

वेब डेस्क, IBC24

 

 


लेखक के बारे में