कांकेर में नक्सलियों ने लगाया बैनर पोस्टर,इलाके में दहशत का माहौल

कांकेर में नक्सलियों ने लगाया बैनर पोस्टर,इलाके में दहशत का माहौल

कांकेर में नक्सलियों ने लगाया बैनर पोस्टर,इलाके में दहशत का माहौल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: December 2, 2018 1:30 pm IST

कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सली इन दिनों पीएलजीए सप्ताह मना रहे है जिसके चलते कांकेर जिला मुख्यालय से 17 किमी दूर धनेशरा गांव के पास नक्सलियों ने बैनर पोस्टर बांध कर ,2 से 8 दिसम्बर तक गांव वालों से पीएलजीए सप्ताह मानने की अपील किये है। जिसके तहत वो ऑपरेशन ग्रीन हंट,और प्रहार का विरोध कर रहे हैं। बता दें कि कांकेर और नरहरपुर मार्ग मैं पहली बार नक्सली भारी मात्रा मे सड़क के दोनों और बैनर पोस्टर मिलने से इस इलाके मे दहशत का माहौल है।पुलिस ने नक्सली बैनर जप्त कर लिए है और इलाके मे सर्चिंग तेज कर दी है।

ये भी पढ़े –मतगणना के लिए कांग्रेस ने शुरू की तैयारी,तलाशे जा रहे अनुभवी कार्यकर्ता

इतना ही नहीं नक्सलियों के पीएलजीए सप्ताह का असर बस्तर जिले में आंशिक रूप से दिखाई दे रहा है, हालाकि नक्सली सप्ताह के दौरान दक्षिण बस्तर की ओर चलने वाली वाहनों को चलाने में बस संचालक ऐतिहात बरत रहे है, वहीं जिले के दुरस्त अंचल से आने वाले यात्रियों को परिवहन का साधन नहीं मिलने के कारण जिला मुख्यालय तक आने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि नक्सलियों द्वारा किसी अप्रिय घटना न हो इस लिए पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है।


लेखक के बारे में