24 मई को प्रदेश में कोरोना जांच का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 74,584 सैंपलों की जांच, बीते सप्ताह प्रतिदिन औसत 66,272 सैंपलों की जांच

24 मई को प्रदेश में कोरोना जांच का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 74,584 सैंपलों की जांच, बीते सप्ताह प्रतिदिन औसत 66,272 सैंपलों की जांच

24 मई को प्रदेश में कोरोना जांच का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 74,584 सैंपलों की जांच, बीते सप्ताह प्रतिदिन औसत 66,272 सैंपलों की जांच
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: May 25, 2021 2:25 pm IST

रायपुर. 25 मई 2021। कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए प्रदेश में 24 मई को रिकॉर्ड 74 हजार 584 सैंपलों की जांच की गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से एक दिन में यह सर्वाधिक संख्या में सैंपलों की जांच है। 24 मई को दुर्ग संभाग के पांच जिलों में 11292, रायपुर संभाग के पांच जिलों में दस हजार 992, बिलासपुर संभाग के छह जिलों में 16 हजार 442, सरगुजा संभाग के पांच जिलों में 24 हजार 260 तथा बस्तर संभाग के सात जिलों में 11 हजार 598 सैंपलों की जांच की गई है।

read more:प्रदेश को अनलॉक करने के लिए आम जनता भी दे सकती है सुझाव, शासन ने जारी किया WhatsApp नम्बर और E-ma…

प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए सैंपल जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। विगत मार्च माह में रोजाना औसत 30 हजार 501 सैंपलों की जांच की जा रही थी। मई माह के शुरूआती 24 दिनों में प्रतिदिन औसत 62 हजार 249 सैंपलों की जांच की गई है जो मार्च की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। बीते सप्ताह (18 मई से 24 मई) प्रदेश भर में कुल चार लाख 63 हजार 907 सैंपलों की जांच की गई है। इस दौरान रोजाना औसत 66 हजार 272 सैंपलों की जांच की गई।

read more: सीएम भूपेश बघेल आज रात 9 बजे प्रदेशवासियों को करेंगे संबोधित, कोरोन…

प्रति दस लाख की आबादी पर रोजाना सैंपल जांच में भी छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर से बहुत आगे है। यहां प्रति दस लाख की आबादी पर प्रतिदिन औसत 2573 सैंपलों की जांच की जा रही है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत 1520 है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com