निखिल आडवाणी की ‘ द एम्पायर’ सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज

निखिल आडवाणी की ‘ द एम्पायर’ सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज

निखिल आडवाणी की ‘ द एम्पायर’ सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: July 9, 2021 9:57 am IST

मुंबई, नौ जुलाई (भाषा) निर्देशक-निर्माता निखिल आडवाणी ने ‘द एम्पायर’ सीरीज के लिए ऑनलाइन प्रसारणकर्ता डिज्नी प्लस हॉटस्टार से हाथ मिलाया है।

इस सीरीज में एक राजवंश कहानी है। इसका निर्देशन मिताक्षरा कुमार करेंगी और इसमें एक साहसिक योद्धा राजा की कहानी है। आडवाणी ने इससे पहले ‘नवंबर स्टोरी’ और ‘ग्रहण’ के लिए इस ऑनलाइन प्रसारणकर्ता से हाथ मिलाया था।

आडवाणी ‘कल हो ना हो’, ‘डी-डे’, ‘बाटला हाउस’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि यह एक बड़ी चुनौती होगी। वहीं, ऑनलाइन प्रसारणकर्ता का कहना है कि यह एक भव्य शो होने जा रहा है, जैसा डिजिटल क्षेत्र में पहले नहीं देखा गया है।

भाषा स्नेहा आशीष

आशीष


लेखक के बारे में